
मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के सीधी में दो मंजिला इमारत को भीषण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 9 के सूखे नाले के पास कबाड़े की दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखा कबाड़ पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता कुछ पता नहीं चल पाया है।












