
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के नजदीकी गांव आनंदगढ़ से हुए सरपंच सतपाल सिंह उर्फ मिंटा की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि आरोपी अनमोल, अनमोल उर्फ अंकू, अनमोलप्रीत सिंह उर्फ मौला व चरनजीत सिंह उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंकज पठानीया व विजय कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

उन्होंनें बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंनें बताया कि इस वारदात में अनमोल उर्फ अंकू ने तेजधार हथियार से सरपंच सतपाल के सिर पर कई वार किए और इस दौरान कार चालक अनमोल ने सतपाल को कार से टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया और करीब 3 बार कार से रौंदा। उन्होंनें बताया कि जिसके बाद आरोपी हथियारों व कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंनें बताया कि जब सरपंच के लड़के रोहित को घायल हालत में अस्पताल लेकर जा रहे थे तो आरोपी विजय उर्फ भागू ने साथियों सहित कार पर हमला करके रोकने की कोशिश की। उन्होंनें बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों द्वारा छापेमारी जारी है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।












