Thursday, October 22, 2026
Home Himachal हमीरपुर में 152वां वार्षिक छिंज मेला 6 मार्च को

हमीरपुर में 152वां वार्षिक छिंज मेला 6 मार्च को

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जय बाबा लखदाता छिंज कमेटी हमीरपुर की ओर से 152वां वार्षिक छिंज मेला रविवार को करवाया जाएगा। मौसम खराब होने के कारण यह छिन्ज गत  सप्ताह नहीं हो पाई थी। अब इसे 6 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश बार एसोसिएशन के सदस्य  रोहित शर्मा जी मुख्य अतिथि के तौर शामिल होंगे। उनका छिंज कमेटी की तरफ से स्वागत किया जायेगा।

Advertisements

इस छिंज में प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों से नामी पहलवानने भी हिस्सा लेंगे। 151 वर्ष पूर्व लाला सीतू राम ने इस छिंज मेले को आरंभ किया था । बाद में लाला देवराज, लाला सुरेश कुमार  तथा केशव कुमार ने इस परंपरा को आगे निभाया।कमेटी के अध्यक्ष विधि चंद शर्मा ने बताया कि ये छिंजे व दंगल सांस्कृतिक धरोहर हैं और कमेटी के सदस्य  इसे कोरोना काल के नियमों को पालन करते हुए  सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here