शेन वॉर्न के निधन पर शेन वॉर्न फैंस क्लब ने जताया शोक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शेन वॉर्न फैंस क्लब की एक बैठक पीसीए के अंपायर हिमांशु शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर शेन वार्न के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर हिमांशु शर्मा तथा अंकुर शर्मा ने कहा कि शेन वार्न ने स्पिन जगत को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने हमेशा ही मैदान पर क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम किया। आईपीएल सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी मे भी उन्होंने कई शानदार पारियां खेली।

Advertisements

मैदान के बाहर भी वे एक शानदार इंसान थे। उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने परमात्मा से उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद, अशोक कुमार कालिया, लवजिंदर सिंह, संजीव शर्मा, राजीव भारद्वाज, सुखवंत सिंह, अवतार सिंह, बलवीर कुमार, अवतार सिंह, तजेंद्र सिंह,अश्वनी कुमार आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here