गांव फुगलाना में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, समाज में महिलाओं की भागदारी पर की चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव फुगलाना जिला होशियारपुर पंजाब में श्रीमती सरस्वती देवी मैमोरियल एजुकेशनल एंड वैलफेयर सोसायटी की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। भारत सरकार की स्कीम नई-रोशनी (अल्पसंख्यक महिलायों में नेतृत्व विकास प्रशिक्षण) अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालयों के तहत हैंडहोल्डिंग की मीटिंग की गई, जिसमें निपुण शर्मा ने बताया कि भारत की आधी आबादी महिलाओं की है और विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर महिला श्रम में योगदान दें तो भारत की विकास दर दहाई की संख्या में होगी। फिर भी यह दुर्भाग्य की बात है कि सिर्फ कुछ लोग महिला रोजगार के बारे में बात करते हैं जबकि अधिकतर लोगों को युवाओं के बेरोजगार होने की ज्यादा चिंता है।

Advertisements

संस्था कि मुख्य प्रबंधक पूजा शर्मा ने बताया कि आज महिलाएं घर और दफ्तर दोनों को अच्छे और संतुलित तरीके से चला रही है। पहले की तुलना में आज हर लडक़ी देश में शिक्षित हो रही है और हर क्षेत्र में किसी न किसी पद पर कार्य कर रही है। पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है। कहीं न कहीं आज नारी की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं। इसका कारण है, नारियों पर आए दिन बढ़ते हुए अत्याचार और दुष्कर्म इत्यादि जैसे निंदनीय अपराध है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार और कानून ने कई सख्त नियम बनाए हैं। फिर भी देश के कई स्थानों में महिलाओं का अपहरण और हत्या जैसे संगीन जुर्म के बारे में सुनने को मिल रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार और समाज एकत्रित होकर हल निकाले ताकि महिलाएं महफूज़ रहे। आज भी कुछ जगहों में नारियों को दहेज़ प्रथा जैसी कुप्रथाओं के कारण अपने ससुराल के अत्याचार सहन करने पड़ते हैं। दहेज़ पाने के लिए कुछ लोग इतने हिंसक बन जाते हैं कि लड़कियों को जिन्दा जला देते हैं। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं और दोषियों को सजा मिल रही है। मगर ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाना अनिवार्य हो गया है। विदेशी संस्कृति का प्रचलन देश में काफी बढ़ गया है। लड़कियां अगर मॉडर्न और छोटे कपड़े पहनती है तो बुरी मानसिकता वाले लोग उसे गलत नजऱ से देखते है। किसी के बारे में सोच उसके कपड़ों से नहीं बनानी चाहिए। कुछ मनचले लोग अपनी घिनौने मानसिकता की वजह से ऐसा करते हैं। इस मौके पर सरपंच बक्शो देवी, सुनीता देवी, मंजीत कौर, आशा, संदीप कौर, गुरबचन कौर, अनीता, निशा, कांता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here