सहकारी बैंक पिपलांवाला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाया जाता है। इस अवसर पर देश-दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है, आज के इस अवसर पर सहकारी बैंक पिपलांवाला में उन महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिया। जिन्होंने महिलाएं सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अन्य क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर रजनीश कुमार ने बोलते हुए कहां के यह महत्वपूर्ण है कि महिला दिवस का आयोजन सिर्फ रस्म अदायगी भर नहीं रह जाए।

Advertisements

वैसे यह शुभ संकेत है कि महिलाओं में अधिकारों के प्रति समझ विकसित हुई है। अपनी शक्ति को स्वयं समझकर, जागृति आने से ही महिला घरेलू अत्याचारों से निजात पा सकती है। कामकाजी महिलाएं अपने उत्पीडऩ से छुटकारा पा सकती हैं तभी महिला दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। इस अवसर पर रिकवरी ऑफिसर संजीव कुमार, क्लर्क हरविंदर जीत सिंह, विशेष मेहमान अमतोज सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here