जिला लुधियाना की 13 सीटों पर ‘आप’ काबिज, दाखा में अकाली दल के अय्याली ने जीते

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: सुनंदन कुमार। मालवा के सबसे बड़े जिलों में शामिल लुधियाना में आम आदमी पार्टी ने 14 सीटों में से 13 पर जीत हासिल की है। दाखा सीट को छोडक़र बाकि सभी सीटों पर ‘आप’ के झाड़ू ने सफाया किया।
लुधियाना साउथ : लुधियाना साउथ से आप की राजविंद्र पाल कौर ने भाजपा के सतिंद्र पाल को 26138 वोटों से मात दी।
लुधियाना सैंट्रल : लुधियाना सैंट्रल से आप के अशोक पराशर ने कड़े मुकाबले में भाजपा के गुरदेव शर्मा को हराया।
समराला : लुधियाना की समराला सीट से आप के जगतार सिंह दियालपुर ने 36881 वोटों से शिअद के सुरजीत को हराया।
साहनेवाल : साहनेवाल सीट पर आप के हरदीप सिंह ने 15193 वोटों से कांग्रेस के विक्रम सिंह बाजवा को मात दी।
लुधियाना वैस्ट : लुधियाना वैस्ट से आप के गुरप्रीत सिंह गोगी ने कांग्रेस के मंत्री भारत भूषण आशु को शिकस्त दी।
लुधियाना नॉर्थ : लुधियाना नॉर्थ से आप के मदनलाल बग्गा ने 5 बार विधायक रहे राकेश पांडे को मात दी।
गिल : गिल विधानसभा क्षेत्र से आप के जीवन सिंह सांघोवाल ने शिअद के दर्शन सिंह को 57644 वोटों के भारी भरकम अंतर से पराजित किया है।
पायल : पायल हलके से आप के मनविंद्र सिंह ग्यासपुरा ने कांग्रेस के लखवीर सिंह को 33009 वोटों से हराया।
दाखा : दाखा सीट से शिअद के मनप्रीत सिंह अयाली ने कांग्रेस के संदीप सिंह संधू को 5807 वोटों से हराया।
रायकोट : रायकोट हलका से आप के हाकम सिंह ठेकेदार ने कांग्रेस के कामिल अमर सिंह को 27644 वोटों से हराया।
जगराओं: जगराओं सीट से आप की सर्वजीत कौर माणूके ने शिअद के एसआर कालेर को 13859 वोटों से हराया।
आत्म नगर : आत्म नगर सीट से आप के कुलवंत सिंह संधू कांग्रेस की कमलजीत से 16354 वोटों से जीत गए हैं।
लुधियाना ईस्ट : लुधियाना ईस्ट से आप के दलजीत सिंह ग्रेवाल कांग्रेस प्रत्याशी संजीव तलवार से 35266 वोटों से जीते हैं।
खन्ना : खन्ना से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरकीरत सिंह कोटली भी चुनाव हार गए। यहां से आम आदमी पार्टी के तरुणदीप सिंह सौध ने जीत हासिल की।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here