Saturday, October 24, 2026
Home National कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के मामले की दोबारा जांच के लिए राष्ट्रपति...

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के मामले की दोबारा जांच के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास पहुंची याचिका

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 1990 में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के मामले की दोबारा जांच के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास याचिका भेजी गई है। इस याचिका में कश्मीरी पंडितों के मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की गई है। दिल्ली के वकील विनीत जिंदल ने ये याचिका दाखिल की है। बता दें कि कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मामला ‘द कश्मीर फाइल्ज’ मूवी के रिलीज होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह मूवी बीते 11 मार्च को रिलीज हुई थी। मूवी महज 7 दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और अब 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई घटना की दोबारा जांच करने की मांग वाली याचिका दायर की गई है।

Advertisements

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य सरकारों ने या तो टैक्स में छूट की पेशकश करके या सरकारी कर्मचारियों को इसे देखने के लिए स्पेशल छुट्टी देकर फिल्म को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का काम किया है। हालांकि विपक्ष ने फिल्म को एकतरफा और बेहद हिंसक करार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here