नवंबर महीने में कुल जीएसटी राजस्व 1,04,963 करोड़ रुपये हुआ एकत्र

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नवंबर 2020 के महीने में कुल 1,04,963 करोड़ रुपये जीएसटी राजस्व एकत्र हुआ जिसमें से सीजीएसटी 19,189 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25,540 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 51,992 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 22,078 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 8,242 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 809 करोड़ रुपये सहित) शामिल है। नवंबर महीने में 30 नवंबर 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3 बी रिर्टन की कुल संख्या 82 लाख है।

Advertisements

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी को 22,293 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से एसजीएसटी को 16,286 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नवंबर 2020 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने सीजीएसटी से 41,482 करोड़ रुपये और एसजीएसटी से 41,826 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया हैं।

जीएसटी राजस्व में वसूली के हालिया रुझान के अनुरूप, नवंबर 2020 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 1.4 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, पिछले साल के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से राजस्व माल के आयात से राजस्व 4.9 प्रतिशत अधिक और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 0.5 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिए गए चार्ट में चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व का रुझान दिखाया गया है। तालिका में नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर 2020 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्यवार आंकड़े दिए गए हैं।

नवंबर 2020 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि[1]

राज्यनवंबर-19नवंबर-20वृद्धि
जम्मू और कश्मीर363360-1%
हिमाचल प्रदेश7017588%
पंजाब1,3751,3962%
चंडीगढ़165141-14%
उत्तराखंड1,2801,2860%
हरियाणा5,9045,9280%
दिल्ली3,9953,413-15%
राजस्थान3,0713,1302%
उत्तर प्रदेश5,6785,528-3%
बिहार1,107970-12%
सिक्किम15722342%
अरुणाचल प्रदेश366068%
नगालैंड233031%
मणिपुर3532-9%
मिजोरम17170%
त्रिपुरा515813%
मेघालय1171202%
असम958946-1%
पश्चिम बंगाल3,4603,7478%
झारखंड1,7201,90711%
ओडिशा2,3472,5288%
छत्तीसगढ़2,1762,1810%
मध्य प्रदेश2,4532,4932%
गुजरात6,8057,56611%
दमन और दीव1012-98%
दादरा और नागर हवेली145296105%
महाराष्ट्र15,96815,001-6%
कर्नाटक6,9726,915-1%
गोवा342300-12%
लक्षद्वीप20-75%
केरल1,6911,568-7%
तमिलनाडु6,4497,08410%
पुदुचेरी1571581%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह2523-7%
तेलंगाना3,3493,175-5%
आंध्र प्रदेश2,2302,50712%
लद्दाख9 
अन्य क्षेत्र15379-48%
केंद्र का क्षेत्राधिकार9513845%
कुल81,67482,0750.5%

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here