क्लब उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सभी सदस्य कर रहे दिन-रात एक : राजिंदर बांसल

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट- अरविन्द शर्मा : लायसं क्लब होशियारपुर प्रीत की तरफ से एक समारोह आयोजित किया गया। प्रधान लायन राजिंदर बांसल की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में जोन चेयरमैन रघुवीर सिंह विरदी की ऑफीशियल विजिट पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब का अभिनंदन स्वीकार करते हुए श्री विरदी ने क्लब द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगाए जाने वाले प्रोजैक्टों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लायसं क्लब विश्व में एक अलग पहचान रखता है तथा इससे जुड़ा हर सदस्य मानवता की सेवा को समर्पित है।

Advertisements

इसलिए सेवा भाव से अधिक से अधिक कार्य करें ताकि लायन क्लब जिन आदर्शों पर चला है उन लक्ष्यों की प्राप्ति करके मानव सेवा के पथ पर एक मील पत्थर स्थापित किया जा सके। उन्होंने लायन सदस्यों को अपने साथ और सदस्य जोडक़र इस श्रृंख्ला को और मजबूत करने का आह्वान किया।

जोन चेयरमैन का स्वागत करते हुए प्रधान राजिंदर बांसल ने होशियारपुर यूनिट द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और बताया कि वर्गमान में क्लब द्वारा किन प्रोजैक्टों पर कार्य किया जा रहा है तथा भविष्य में किन पर किया जाना है। उन्होंने जोन चेयरमैन को आश्वस्त किया कि क्लब द्वारा जो भी प्रोजैक्ट क्लब को सौंपे जाएंगे उन्हें पूरा करने के लिए सभी क्लब सदस्य दिन रात एक कर देंगे।
इस अवसर पर क्लब की तरफ से जोन चेयरमैन को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लायन प्रदीप गुप्ता, आज्ञापाल सिंह साहनी, संजीव अरोड़ा, मनोज भल्ला, रविंदर रवि, एस.के. गोयल, अनिल सूद, अंजी. डी.पी. सोनी, तरसेम मोदगिल, कुलवंत सिंह पसरीचा, कुलविंदर सिंह सचदेवा, राजकुमार मलिक, नीरज सिंगला, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here