23 मार्च को शहीदी दिवस पर पंजाब भर में होगी सरकारी छुट्टी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) पंजाब में 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहीदी दिवस पर सरकारी छुट्टी होगी। इसका ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में किया। इससे पहले सिर्फ नवांशहर में ही सरकारी छुट्टी रहती थी। विधानसभा में भगवंत मान ने कहा कि शहीद सिर्फ नवांशहर के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं। इससे पहले भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में शहीद भगत सिंह और डा. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर कांग्रेस विधायक प्रताप बाजवा ने कहा कि इन दोनों के साथ महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा भी लगाई जाए। मुख्यमंत्री भगवंतमान ने इस पर विचार करने का भरोसा दिया। अकाली विधायक मनप्रीत अयाली ने शहीद करतार सिंह सराभा की प्रतिमा लगाने का मुद्दा उठाया।

Advertisements

विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2022-23 के 3 महीने का बजट पेश करते हुए कहा कि अप्रैल से जून तक लेखा अनुदान 37,120 करोड़ 23 लाख 76 हजार बनता है। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके बाद स्पीकर कुलतार सधवां ने विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here