नरेंद्र ठाकुर ने उखली की जनता को समर्पित की 70 लाख की लागत से बनी सड़क

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत उखली में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 70 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। ये जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी विक्रम बन्याल ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर इसी पंचायत के 7 महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपए का सामान उपलब्ध करवाया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत उप-प्रधान तथा भारतीय जनता पार्टी मंडल हमीरपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था। राशि पाने वाले महिला मंडलों में उखली ग्राम के दो महिला मंडल और सनेड, फाफण, गौटा, जरल व भगोटा महिला मंडल शामिल हैं। इसके उपरांत विधायक ने जनसभा को भी संबोधित किया तथा विधायक निधि से दिये गये 5 लाख रूपयों की लागत से बनने जा रहे पांडवीं पंचायत के चोंतरा गांव के जंज घर का निरीक्षण किया। 
एक अन्य कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेंद्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत रोपा बणी में जल शक्ति उपमंडल हमीरपुर द्वारा लगभग 10 लाख की लागत से बनने वाले ओवरहेड टैंक के निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने रोपा पंचायत के लोगों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर जनसमस्याओं का निपटारा किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला प्रवक्ता आदर्शकान्त और पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here