Saturday, October 17, 2026
Home Himachal अर्चना चौहान ने सिसवा में लगाया एक पौधा मां के नाम

अर्चना चौहान ने सिसवा में लगाया एक पौधा मां के नाम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सिसवा महिला मंडल की महिलाओं के साथ पौधारोपण किया। अर्चना चौहान ने सभी महिलाओं से आवाहन किया कि आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनें।

Advertisements

सभी महिलाएं एक पौधा मां के नाम जरूर लगाए और देवभूमि को हरा-भरा बनाने के लिएअधिक से अधिक पौधारोपण करें। चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम ने जन जागरण का रूप धारण कर लिया है और हर रोज हज़ारों लोग इससे जुड़ते चले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here