
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: शुक्रवार को विधानसभा के अंतर्गत टियाले दा घट के कैंची मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक वृद्ध महिला जो सुबह सैर करने निकली थी को कुचल दिया। वहीं, वाहन चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला की पहचान बर्फी देवी पत्नी बक्शी राम गांव टिबड़ा पंचायत भैल डाकघर बरोटी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर उम्र करीब 95 साल के रूप में की गई है। महिला अपनी रिश्तेदारी में गांव चौकड़ डाकघर अग्घार तहसील जिला हमीरपुर के पास रहती थी जो सुबह सैर करने निकली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी है। हालाँकि गाड़ी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।











