नर सेवा नारायण सेवा ने किया कमेटी का गठन, राजीव संस्थापक व सहारन सेवा प्रमुख नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नर सेवा नारायण सेवा परिवार की आज सामान्य बैठक हुई। जिसमें सेवा कार्य को ओर गति देने के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें नर सेवा नारायण सेवा परिवार के संस्थापक राजीव महाजन ने अपनी टोली से चर्चा कर राकेश सहारन को सेवा प्रमुख (प्रधान) नियुक्त किया और राकेश सहारन सेवा प्रमुख (प्रधान) की अगुवाई में अनूप शर्मा को सह-सेवा प्रमुख (उप-प्रधान), राजन शर्मा को मीडिया प्रभारी, विशाल वालिया को कैशियर नियुक्त किया गया।

Advertisements

आने वाले दिनों में सेवा कार्य हेतु कार्यकरणी का और विस्तार किया जाएगा। नर सेवा नारायण सेवा परिवार के कार्यकर्ता समाज सेवा में पिछले लंबे समय से सेवा के कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here