Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh मिलावटख़ोरी पर शिकंजा कसने से लोगों को मिलेगा शुद्ध दूध और बढ़ी...

मिलावटख़ोरी पर शिकंजा कसने से लोगों को मिलेगा शुद्ध दूध और बढ़ी गुणवत्ता के दुग्ध पदार्थः डॉ. विजय सिंगला

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राज्य भर में दूध और दूध से बने पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए शनिवार को राज्य स्तरीय निरीक्षण अभ्यान की शुरूआत की गई, जिसके अंतर्गत अंतर ज़िला स्वास्थ्य टीमों ने अलग-अलग जिलों से सैंपल लिए जिससे लोगों को शुद्ध दूध और दूध से बनी बढ़िया वस्तुएँ उपलब्ध करवाई जा सकें। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने बताया कि 7 अंतर ज़िला स्वास्थ्य टीमों की तरफ से अलग-अलग जिलों में जाकर चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि इन टीमों ने दूध और दूध से बनीं वस्तुएँ और अन्य वस्तुओं के कुल 65 सैंपल लिए। डॉ. सिंगला ने बताया कि एस.ए.एस. नगर में संगरूर से आई टीम ने 12 सैंपल लिए जिनमें से 3पनीर के, 2दूध के, 1खोया का, 1 क्रीम का, 1दही का, 1आईसक्रीम का, 1मिल्क केक का और 1कलाकंद का सैंपल है।
इसी तरह लुधियाना जिले में अमृतसर से आई टीम ने पंजाब एग्रो फूडज़ गांव मेहलां फोकल प्वाइंट नामी पैकिंग यूनिट से 795 लीटर संदिग्ध देसी घी ज़ब्त किया और पंजाब मेल और दानवीर मार्का देसी घी के 2सैंपल लिए। इसके इलावा टीम ने अलग-अलग डेयरियों और मिठाई की दुकानों से पनीर के 2, दही का 1, दूध 2, मिठाईयों के 3 (खोया बर्फ़ी, मिल्क केक और गुलाबी चमचम) सहित 8 और सैंपल लिए। अमृतसर जिले में कपूरथला और फूड सेफ्टी अफ़सर जालंधर की टीम ने 5सैंपल लिए जिसमें 1खोया का, 2देसी घी और 2पनीर के सैंपल हैं।
इसी तरह मानसा में बठिंडा से आई टीम ने सुबह-सुबह मुहिम शुरू की और 8सैंपल लिए जिसमें 1 दूध का सैंपल, 2पनीर के, 1खोया, 1देसी घी, 1मलाई, 1दही और 1कैंडी शामिल हैं। बरनाला जिले में मानसा से आई टीम ने 8सैंपल लिए, जिनमें से 1खोया, 2देसी घी, 3आईसक्रीम और 2और दूध पदार्थों के सैंपल हैं। संगरूर जिले में फतेहगढ़ साहिब की टीम ने 9सैंपल लिए, जिनमें से 2खोया, 2पनीर, 1दूध, 1देसी, 1दूध और 3रिवायती मिठाईयों के हैं। इसी तरह पटियाला जिले में लुधियाना की टीम ने 13 सैंपल लिए, जिनमें से 3दूध के, 5देसी घी, 4पनीर और 1मक्खन का सैंपल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मिलावटखोरी के कारण लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here