अनुराग ठाकुर ने पांव छूकर पिता प्रेम कुमार धूमल को दी जन्मदिन की बधाई

समीरपुर (हमीरपुर) (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल के पांव छूकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने अपना जन्मदिन घर समीरपुर में मनाया। धूमल को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का समीरपुर में तांता लगा रहा। हमीरपुर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर, पूर्व विधायक डाक्टर अनिल धीमान सहित जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने भी समीरपुर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर भोरंज के सम्मू ताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर अनुराग ठाकुर सहित पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर व जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि भी पहुंचे। पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि धूमल के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है। उनके दो बार के कार्यकाल में प्रदेश का बेहतर विकास हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने जन्मदिन पर प्रदेश की जनता आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मेरा जीवन लोगों के लिए है। विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here