देश के लिए किए कार्यों हेतु राजीव गांधी को सदैव याद किया जाता रहेगा: डा. कुलदीप नंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जब देश का कोई बड़ा स्तम्भ गिरता है तो उसकी कमी को कभी कोई नहीं भर सकता। लेकिन उनके द्वारा किए कार्यों को देशवासी सदैव याद रखते हैं और उसे मार्गदर्शक के रुप में अपना नायक मानते हैं। ऐसे ही महानायकों में से एक थे हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की तरक्की एवं विकास में लगा दिया। यह विचार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डा. कुलदीप नंदा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट करते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

डा. नंदा ने कहा कि राजीव गांधी भारत देश में तकनीक को लाने वाले पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश में कम्प्यूटर युग की शुरुआत की और नई तकनीक से भारत की तरक्की को और भी तेज रफ्तार दी। जिसके चलते आज हमारा देश तकनीक के मामले में दुनिया भर में अपनी विशेष पहचान रखता है तथा हमारे भारतीय नागरिक विश्व के अलग-अलग देशों में तकनीकी क्षेत्र में श्रेष्ठ पदों पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा उनके आदर्शों पर चलना समय की मांग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here