भाजपा नेता कमलजीत सेतिया के निवास स्थान पर पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश और तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद साथियों सहित भाजपा नेता कमलजीत सेतिया के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर दोपहर का भोजन ग्रहण किया और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की। इस मौके पर मंत्री सोम प्रकाश ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान अब तक के सबसे खराब और असफल शासक साबित हुए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हार से सदैव सीखा है और एक बेहतर शुरुआत की है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला सदैव बुलंद रहता है। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुषमा सेतिया, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला प्रधान निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्विनी गैंद, पार्षद सुरिंदर भट्टी, यशपाल शर्मा, सोनिया सेतिया, अनमोल सेतिया, आनंद सेतिया एवं निष्ठा सेतिया आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here