भाजपा नेताओं ने होशियारपुर की सुख समृद्धि के लिए श्री बांके बिहारी मंदिर में की कामना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर से भाजपा नेता व पूर्व मेयर शिव सूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्विनी गैंद, यशपाल शर्मा ने श्री बांके बिहारी मंदिर वृदावन में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजन कर पूरे होशियारपुर की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज उनके लिए आनंद उत्सव का दिन है। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु वृदावन में नतमस्तक होते है।

Advertisements

श्री कृष्ण भक्तों के लिए वृंदावन का अपना ही एक अलग महत्व है। उत्तरप्रदेश राज्य के इस पवित्र शहर में भक्त दूर-दूर से बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं। मथुरा शहर में स्थित वृंदावन नगर श्री कृष्ण भगवान के बाल लीलाओं का स्थान माना जाता है। यहां पर आपको श्री कृष्ण और राधा रानी के कई और मशहूर मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here