Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur जेल में मनाया योग दिवस, बंदियों ने किया योग

जेल में मनाया योग दिवस, बंदियों ने किया योग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। केंद्रीय जेल होशियारपुर में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मौके पर जेल में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। जिसमें जेल में बंद कैदियों/हवालातियों और अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढक़र भाग लिया। जेल में योगा दिवस मनाने का मकसद यह था कि जेल में बंद, बंदियों को उनकी शारीरिक व मानसिक तंदरुस्ती प्रति जागरूक और प्रेरित किया जा सके। इस योगा दिवस दौरान बंदियों द्वारा बहुत उत्साह दिखाया गया और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा तानिया बस्सी की सहायता के साथ बंधियों को योगा करवाया।

Advertisements

इस अवसर पर जेल सुपरडेंट गुरपाल सिंह सरोवा, डिप्टी सुपरडेंट सिक्यूरिटी जगीर सिंह, सहायक सुपरडेंट अवतार कृष्ण सैनी हाजिर हुए। इस अवसर पर सुपरडेंट जेल गुरपाल सिंह सरोवा ने कहा कि बंदियों द्वारा योगा प्रति बढ़ता रुझान उनको समाज की मुख्य धारा में शामिल होने में भी सहायक सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here