Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पंजाब से राज्य सभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह...

पंजाब से राज्य सभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी को सर्टीफिकेट सौंपे


चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य सभा चुनाव-2022 के लिए नामांकन पत्र वापस लेने के आज आखिरी दिन किसी उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र वापिस न लिए जाने के कारण राज्य सभा निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी -कम-सचिव पंजाब विधान सभा श्री सुरिन्दर पाल ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल और श्री विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्य सभा मैंबर घोषित कर दिया और उन्हें ‘चुनाव सर्टीफिकेट’ सौंपे। 
इसके उपरांत दोनों राज्य सभा मैंबर संत सीचेवाल और श्री साहनी ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। स. संधवां ने राज्य सभा मैंबर चुने जाने पर दोनों सदस्यों को बधाई दी और आशा अभिव्यक्त की कि वह उच्च सदन में पंजाबियों की आवाज़ बुलंद करेंगे और पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here