कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल नंगल अंबिया कत्ल मामले में 2 शूटरों सहित 5 अन्य आरोपी काबू

जालंधर/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। नकोदर के गांव मल्लियां में चलते कबड्डी मैच के दौरान अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया के कत्ल मामले के संबंध में 5 अन्य व्यक्तियों सहित 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि इनमें से एक यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला हरविंदर सिंह फौजी है। मामले में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जालंधर देहाती पुलिस ने इस मामले में कई कडिय़ां जोड़ी हैं। इसमें कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुनीत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हरविंदर फौजी के अलावा गुरुग्राम (हरियाणा) का विकास मल्हे, विकास धौलिया, अलवर (राजस्थान), मनजोत कौर निवासी संगरूर पंजाब, यादविंदर सिंह पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 7 पिस्तौल भी बरामद की है। 4 मार्च शाम करीब 6.15 बजे यहां मल्लियां खुर्द में कबड्डी टूर्नामैंट के दौरान खूनी खेल खेला गया था। कुछ बदमाशों ने मैच खेलकर अपने साथी के साथ लौट रहे एनआरआइ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। चार-पांच बदमाशों ने घात लगाकर उन पर गोलियां चलाई। दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए थे। घटना के समय संदीप अपने कुछ साथियों को कार तक छोडऩे निकले थे। बाद में हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार होकर गिलान गांव की ओर भाग गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि हमलावरों की स्विफ्ट में एक व्यक्ति पहले से बैठा था। चार हमलावर हाथ में पिस्तौल लिए संदीप के पास पहुंचे और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को सिर में चोट लगने के बाद कमल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। हुंडल ढाडा के रहने वाले प्रताप सिंह को भी सीने में गोली लगी थी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here