अरोड़ा ने कांग्रेस और होशियारपुर की जनता को धोखा दिया, ईडी के डर से भाजपा में गए: राजा वडिंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के अगले दिन ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग होशियारपुर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, भारत भूषण आशू, डा. राज कुमार भी मौजूद थे। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता तथा अब पार्टी में नए लोगों को मौका मिलेगा।

Advertisements

इस दौरान सुन्दर शाम अरोड़ा पर निशाने साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को अमीर समझते थे वे कांग्रेस भवन की दुर्दशा नहीं सुधार सके वे कांग्रेस का क्या सुधारते। वे तो ईडी के डर से भाजपा में शामिल हुए हैं। राजा वडिंग ने कहा कि श्री अरोड़ा ने कांग्रेस और होशियारपुर की जनता के साथ धोखा दिया है। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने उन्हें मंत्री पद पर पहुंचाया था और उन्होंने अपनी जनता व कार्यकर्ताओं के साथ सलाह भी नहीं की। उन्होंने कहा कि अरोड़ा ने भाजपा में जाकर एक आम आदमी के लिए रास्ता खोला है। कांग्रेस में एक आम वर्कर की बात हो और आम आदमी को आगे लाया जाए। उन्होंने कहा कि वह अरोड़ा को संदेश देने आए हैं कि वे गद्दार हैं और उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। यह पहली बैठक है और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की सलाह से इनका नेतृत्व दिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में राजा वडिंग ने कहा कि कुछ दिन पहले तक तो कांग्रेस अच्छी थी। पर अचानक क्या हुआ, हुआ ये कि इन लोगों ने जो कारोबार व धंधे चलाए थे उनकी रक्षा के लिए व उनके सिर पर ईडी की जो तलवार लटक रही थी उससे बचने के लिए भाजपा की शरण में गए हैं। उन्होंने कहा कि अरोड़ा को पार्टी ने नहीं बल्कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी थी, अगर उन्हें पहले ही पार्टी से निकाल दिया होता तो पार्टी को यह दिन न देखने पड़ते। उन्होंने मेयर और कांग्रेसी पार्षदों को हिम्मत बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है और जल्द ही होशियारपुर को एक मजबूत टीम दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि संगरुर सीट पर पार्टी द्वारा उम्मीदवार की घोषणा शाम तक कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here