
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल धनेटा उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी सब स्टेशन की मुरम्मत एवं आवश्यक रख-रखाव हेतू विद्युत उपमंडल धनेटा में आने वाले सभी गावों व जल आपूर्ति परियोजनों की विद्युत आपूर्ति 12 जून को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब हुआ तो यह कार्य अगले दिन होगा। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।












