Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal होली मेला सुजानपुर: पीपल के टियालों से लेकर सुजानपुर नगरी का हर...

होली मेला सुजानपुर: पीपल के टियालों से लेकर सुजानपुर नगरी का हर कोना तिरंगी लाइटों से होगा रोशन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को लेकर महाराजा संसार चंद की नगरी सुजानपुर में तैयारियां जोरशोर से चली हुई है। चार दिवसीय राष्ट्रस्तरीय यह होली उत्सव इस बार सुजानपुर चौगान में 12 से 15 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन , सुजानपुर उपमंडल प्रशासन , नगर परिषद सुजानपुर और विधायक कैप्टन रणजीत सिंह लगातार बैठकें कर सुजानपुर नगरी के इस ऐतिहासिक  महोत्सव को विशेष बनाने के लिए जुटे  हुए हैं। वहीं चौगान में अभी से ही कारोबारी दुकानदारों ने डेरा डालना भी शुरू कर दिया है। चौगान के चारों ओर सफाई व्यवस्था देखने को मिल रही है। इस बारे नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक कैप्टन रणजीत राणा और जिला उपायुक्त के निर्देशों के मुताबिक इस बार सुजानपुर होली उत्सव को अलग रूप दिया जा रहा है।

Advertisements

20 तिरंगा लाइटों से चौगान को सुंदर बनाया जा रहा है। बस स्टैंड से लेकर वेणी प्रसाद गेट तक 12 नए बिजली के सुंदर पोल लगाए जा रहे हैं।  पुराने पीपल के सभी  टियालों  की मरम्मत कर ग्रेनाइट और रंगीन लाइटों से सुंदर बनाया जा रहा है। मुरली मनोहर मंदिर को भी इसके वास्तविक रूप में सजाया जाएगा। इसके अलावा काली माता मंदिर गेट, पार्क, सिद्धू चौक का सौंदर्यकरण, सेल्फी प्वाइंट, ऐतिहासिक नौण, पुलिस स्टेशन के पास ब्रह्मा की स्थापना, महाराजा संसार चंद की बड़ी तस्वीर, बड़ा और विकसित पार्किंग स्थल सुजानपुर नगरी में पर्यटन को नया रूप प्रदान करेगा। कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा की इस बार 12 से 15 मार्च तक  सुजानपुर होली उत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर आनन्द उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here