Saturday, October 24, 2026
Home Himachal बोलेरो कैंपर हुई हादसे की शिकार, 2 की मौत, 1 घायल

बोलेरो कैंपर हुई हादसे की शिकार, 2 की मौत, 1 घायल

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के तहत जुब्बल क्षेत्र के झगटान कोठू सड़क में एक दर्दनाक हादसा होने की समाचार प्राप्त हुआ है। जहां बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया।

Advertisements

मृतकों में दिनेश पुत्र गिरजा नंद और घामली देवी पत्नी ध्यान सिंह शामिल हैं, जबकि कपिल पुत्र साधू राम घायल है। फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हादसे का कारणों पता लगाने की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here