Saturday, October 24, 2026
Home Himachal कार पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, 4 लोग घायल

कार पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, 4 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। जिला सिरमौर में श्री रेणुका जी बड़ोलिया मंदिर के समीप एक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। जानकारी मुताबक एक कार नाहन से ददाहू की तरफ आ रही थी। जब कार रेणुका बड़ोलिया मंदिर के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी से पत्थर कार के ऊपर आ गिरे, जिससे कार सवार 4 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए ददाहू सिविल अस्पताल लाया गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here