समाज सेवी बीबी अमनदीप कौर के देहांत पर आत्मिक शांति के लिए रखे गये पाठ के भोग पर श्रद्धांजलियां भेंट की गई 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के प्रधान मास्टर महिंद्र सिंह हीर की समाज सेवी पुत्रवधु अमनदीप कौर पत्नी हरविंद्र सिंह हीर जो संक्षेप बिमारी के पश्चात गत दिनों वाहेगुरु के चरणों में जा विराजी थी, आज उनकी आत्मिक शांति के लिए भोग डाला गया। इस अंतिम अरदास के वक्त भारी संख्या में रिश्तेदार, सज्जन मित्र, समाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल हुए।

Advertisements

इस अवसर पर सर्वश्री बलवंत सिंह खेड़ा, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जसविंद्र सिंह, सरप्रस्त समाजिक संघर्ष पार्टी, तीर्थ राम तोगडि़या, महासचिव ,एस.एस.पी., ओम सिंह सटियाना, प्रधान सोशलिस्ट पार्टी पंजाब, ज्ञान चन्द नैय्यर, अध्यापक नेता, बलवीर सिंह इब्राहिमपुरी, बलदेव किश्न मोदगिल, पैंशन नेता, केवल सिंह हीर, इंसाफ नेता, निर्मल सिंह प्रधान सर्वसांझी बेगमपुरा सोसायटी, मास्टर अजीत सिंह मंड कपूरथला, मास्टर जसवंत सिंह लांबडां आदि ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि भेंट की। इनके अतिरिक्त जसवंत सिंह समराये, गुरसेवक चंद नायब तहसीलदार, साहिब दयाल रीटा. नायब तहसीलदार, हंस राज बंगड़ अध्यापक नेता, नम्बरदार सुखविंद्र लाल, जिला प्रधान एस.एस.पी., हंस राज सरोया, रणजीत सिंह तथा अन्य दूर तथा नज़दीक के सरपंच, पंच और नम्बरदार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर गरीब लोगों की बिमारी के वक्त सहायता तथा योग्य नेतृत्व के लिए हीर परिवार द्वारा डाक्टर अंबेडकर सेल्फ हैल्प मैडीकल ऐड एंड एडवाईज़ विंग की स्थापना करने की घोषणा की गई। अंत में श्री साहिब दयाल नायब तहसीलदार ने आई हुई समूह संगत का धन्यवाद किया तथा बाद में गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here