Friday, October 23, 2026
Home Politics उदयपुर में कन्हैया लाल की गर्दन काटकर हत्या हैवानियत की पराकाष्ठा: भाजपा...

उदयपुर में कन्हैया लाल की गर्दन काटकर हत्या हैवानियत की पराकाष्ठा: भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले दर्ज कन्हैया लाल की जिस निर्दयी तरीके से गला काटकर हत्या की गई है वह हैवानियत की पराकाष्ठा है। यह बात संयुक्त बयान में भाजपा प्रांत सदस्य गोपी चंद कपूर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, सचिव अश्विनी गैंद व उमेश जैन ने कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस तरह की बर्बरता तो सीरीया और अफगानिस्तान में देखने को मिली है। कन्यैहा लाल की दिन दहला देने वाली हत्या को आतंकी घटना के रुप में देखना चाहिए। जिसको केन्द्र व राज्य सरकार को संज्ञान लेते हुए कठोरतम कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसी दुर्दांत मानसिकता भारत में पनप न सके। इसके लिए आरोपी को जितनी संभल हो ऐसी सजना मिले कि जो उन्माद से भरे ऐसे तत्वों के लिए सबक बने, जो सिर तन से जुदा करने को अपना मजहबी कृत्य समझने लगे हैं।

उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग की कि अगर उनसे कानून व्यवस्था नहीं समझल रही तो वे खुद ही नैतिकता के आधार पर सत्ता छोड़ दे या फिर केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह ठोस कदम उठाते हुए राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लागू कर दे ताकि वहां कानून व्यवस्था सही हो सके व अमन शांति बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here