कांग्रेसियों ने फूंका एस.डी.एम. कम निगम कमिशनर आनंद सागर का पुतला

3

2

-कहा, सत्ताधारियों के इशारों पर किया जा रहा कांग्रेसी पार्षदों को अनदेखा-
होशियारपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने आज कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में एस.डी.एम. कम नगर निगमम कमिशनर आनंद सागर शर्मा का पुतला फूंक और जोरदार रोष प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी से चल कर कांग्रेसी एस.डी.एम. कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कार्यालय के समीप ही स्थित एस.डी.एम. कार्यालय के बाहर पुुतला रखकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि एस.डी.एम. भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है तथा विकास कार्य पूरी तरह से भेदभावपूर्ण नीति के तहत रुकवाए एवं करवाए जा रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए विधायक अरोड़ा ने कहा कि एस.डी.एम. सत्ताधारियों के इशारों पर नाचने वाली कठपुतली बन चुका है, परन्तु कांग्रेस इस प्रकार नहीं चलने देगी और जनता के हकों के लिए जरूरत पडऩे पर इन्हें जगाने के लिए धरना प्रदर्शन करती रहेगी। विधायक अरोड़ा ने कहा कि सत्ताधारियों के इशारों पर एस.डी.एम. जोकि नगर निगम का कमिशनर भी है जानबूझकर कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को रुकवा रहा है तथा इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता के चुने हुए नुमाइंदों की बात तक सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंनो दो टूक शब्दों में कहा कि अगर एस.डी.एम. ने अपना रवैया न बदला तो कांग्रेसी इसे चैन से नहीं बैठने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अकाली-भाजपा के राज से तंंग आ चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में होगी और उस समय ऐसे अधिकारियों को आड़े हाथों लिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्पष्ट रूप से सूद ग्रुप की तरफ इशार करते हुए कहा कि निगम में हारे हुए प्रत्याशी तथा इन्हीं की पार्टी के ठेकेदार काम कर रहे हैं और पक्षपात नीति पूरी तरह से हावी है। इस दौरान कांग्रेस के महिला विंग की महिलाओं ने पुतला रखकर पिट स्यापा भी किया। एस.डी.एम. के निवास स्थान के बाहर प्रदर्शन करने उपरांत प्रदर्शनकारी एस.डी.एम. कार्यालय पहुंचे तथा वहां पर उन्होंने पुतले पर पहले तो जूते मारे और उसके बाद उसे आग के हवाले किया। इस मौके पर नगर निगम में नेता विपक्ष पार्षद मोहन लाल पहलवान, पार्षद सरवन सिंह, पार्षद कुुलििवंदर सिंह हुंदल, पार्षद सुरिंदर शिंदा, पार्षद तीर्थ राम, पार्षद प्रदीप बिट्टू, पार्षद मनिंदर कौर व रजनी ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, एडवोकेट लवकेश ओहरी, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, यूथ विंग विधानसभा अध्यक्ष नवप्रीत रिहल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

1

-एस.डी.एम. ने कांग्रेसियों के आरोपों को नकारा-

इस संबंधी बात करने पर एस.डी.एम. आनंद सागर शर्मा ने कांग्रेस के भेदभाव पूर्ण नीति के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों के आरोप को नकारते हुए कहा कि शहर के समस्त वाार्डों में समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम हाउस में एक कमेटी बैठती है जो भी वहां फैसला लिया जाता है उसके हिसाब से शहर में विकास कार्य करवाए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here