Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए एडीसी ने की थोक व...

सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए एडीसी ने की थोक व प्रचून दुकानों की चैकिंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस के निर्देशों पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने आज थोक व प्रचून की दुकानों की चैकिंग की। इस दौरान जहां सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया उन दुकानदारों को जागरुक कर इसका प्रयोग बंद करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, इस लिए कोई भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि 2 जुलाई से इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रुल्ज-2016, वाटर एक्ट 1974 व एयर एक्ट 1981 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ टीम सदस्यों में एक्सियन प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड श्री शिव कुमार, एस.डी.ओ. श्री दीपक चड्डा, जे.ई श्री मनिंदरजीत सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर श्री संजीव कुमार, गौरव कुमार भी मौजूद थे।

Advertisements


इसके बाद उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने संबंधी आयोजित सैमीनार को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक वह प्लास्टिक है जिसका हम सिर्फ एक बार ही प्रयोग करते हैं, इनमें प्लास्टिक की स्टिक वाले ईयर बड्स, प्लास्टिक की स्टिक वाले गुब्बारे, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी व आईस क्रीम स्टीकस, प्लास्टिक प्लेट्स, बोतल , कप्स, ग्लासिज, कटलरी, मिठाई के डिब्बो के पैकिंग में प्रयोग होने वाली प्लास्टिक, निमंत्रण पत्र, सिगरेट की पैकेट, 100 माईक्रोन से कम वाले प्लास्टिक के या पी.वी.सी. बैनर आदि शामिल है। इस लिए इन सभी वस्तुओं का प्रयोग बंद कर कपड़े, जूट के बैग का प्रयोग, स्टील के बर्तनों, बायोडिग्रेडेबल सामग्री, पत्तों व बांस से बनी कटलरी आदि का प्रयोग करें।


इस अवसर पर सहायक कमिश्नर ट्रेनिंग श्री व्योम भारद्वाज, प्रिंसिपल श्री राजन अरोड़ा, श्री मनोज दत्ता, श्री कृष्ण गोपाल शर्मा के अलावा अन्य अध्यापक भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here