Thursday, October 15, 2026
Home Crime दस-दस ग्राम हेरोइन सहित गांव घरिंडा का सीपा व काका काबू

दस-दस ग्राम हेरोइन सहित गांव घरिंडा का सीपा व काका काबू

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस ने बेट इलाके में रड़ा मोड़ के समीप बीस ग्राम हेरोइन सहित दो युवको को काबू किया है। हेरोइन सहित काबू किए गए युवकों की पहचान संदीप सिंह सीपा पुत्र राम सिंह व रविंदर सिंह काका पुत्र तारा सिंह दोनों निवासी गांव केंके (घरिंडा) अमृतसर के रूप में हुई है।

Advertisements

एएसआई अजीत सिंह की टीम ने रड़ा मोड़ पर नाके बंदी दौरान युवकों की जब तलाशी ली तो दोनों युवकों से दस-दस ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज कर के अगली कार्यवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here