
होशियारपुर-दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), मनु रामपाल। दसूहा में कांग्रेस के पूर्व पार्षद भोला राणा पर जानलेवा हमला किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही जहां कांग्रेस अस्पताल में इकट्ठा होना शुरु हो गए थे वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मौके व अस्पताल पहुंचकर हमले की जांच शुरु कर दी थी।

जानकारी अनुसार हाल ही में उनकी पत्नी कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीती थीं तथा बताया जा रहा है कि उसी की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने आज सायं जब वह दुकान पर मौजूद थे तो वहां पहुंचकर बेसबॉल, बैट, लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावर अपनी तरफ से तो उन्हें मार कर ही फेंक गए थे, लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि उनकी जान बच गई। फिलहाल दसूहा में तनाव की स्थित बनी हुई थी और पुलिस द्वारा स्थिति को संभालने एवं मामले की जांच की जा रही थी। इस संबंधी भुल्ला राणा का जैसे ही कोई बयान सामने आता है तो उससे आपको अवगत करवाया जाएगा।












