Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur रेवेन्यू विभाग को पत्र लिखा जाएगाः उक्त कालोनी की नहीं होने दी...

रेवेन्यू विभाग को पत्र लिखा जाएगाः उक्त कालोनी की नहीं होने दी जाएंगी रजिस्ट्रियां, निगम ने कसी कमर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के बहादुरपुर में सूरज नगर इलाके में एक अस्वीकृत कालोनी कालोनी काटने जाने संबंधी समाचार को द स्टैलर न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद पता चला है कि नगर निगम ने इसे लेकर कड़ा रुख अख्यातिर कर लिया है।

Advertisements

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कालोनी को अवैध रु से काटे जाने से रोकने के लिए तथा तहसील में उक्त जगह की रजिस्ट्री न हो इसकेे लिए निगम द्वारा राजस्व विभाग को पत्र लिखा जा रहा है कि उक्त स्थान अवैध है तथा इस कालोनी की किसी तरह की स्वीकृत्ति नहीं ली गई है और उक्त स्थान की अगर कोई रजिस्ट्री आती है तो वह न की जाए संबंधी पूरी सतर्कता एवं सरकारी जिम्मेदारी के तहत कार्यवाही को सुनिश्चित बनाया जाए। क्योंकि, क्लोनाइज़र द्वारा उक्त कालोनी को रेगुलर व पास करवाए जाने संबंधी किसी तरह की औपचारिकताएं निगम के पास नहीं पहुंची हैं। जिसके चलते मामला ध्यान में आते ही निगम द्वारा इस संबंधी कड़ी कार्यवाही शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि उक्त स्थान पर पहले भी किसी ने कालोनी बनाने का प्रयास किया था, लेकिन मामला ध्यान में आते ही निगम अधिकारियों द्वारा उसे धवस्त कर दिया गया था। लेकिन पता चला है कि सत्ताधारी एक नेता के आशीर्वाद से उक्त स्थान को उसके करीबियों द्वारा काटा जा रहा है ताकि सत्ता की शक्ति का प्रयोग करके अधिकारियों की आंखों पर पट्टी बांधी जा सके।

अगर आप भी उक्त जगह पर प्लाट लेने की सोच रहे हैं तो सावधान रहें. कहीं आपका पैसा फंस न जाए तथा आपको भी पैसा खर्च करने के बाद परेशानी का सामना करना पड़े। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त स्थान पर पहले भी किसी ने प्लाट बेचने की कोशिश की थी तथा जब मामला निगम के ध्यान में आया था तो उक्त स्थान पर किया गया अवैध निर्माण को धवस्त कर दिया गया था। लेकिन, इस बार पता चला है कि सारी बागदौड़ किसी सत्ताधारी के करीबी के हाथ में है और ऐसे में उसे पूरा विश्वास है कि उसे रोकने की हिम्मत कौन कर सकता है। जिसके चलते पूरे बुलंद हौंसले के साथ कालोनी को रेगुलर करवाए बिला ही जमीन पर काबिज लोगों द्वारा बयाने पर बयाने करवानैे शुरु कर दिए गए और रजिस्ट्री की तैयारी की जा रही है। लेकिन द स्टैलर न्यूज़ द्वारा जैसे ही मामला उठाया गया, तुरंत निगम ने कार्यवाही करते हुए कमर कस ली और राजस्व विभाग को उक्त स्थान की रजिस्ट्रियां न करने संबंधी कार्यवाही आरंभ कर दी है। अब तो यह वक्त ही बताएगा कि उक्त कालोनी का क्या बनता है, लेकिन फिलहाल यह कालोनी चर्चा का विषय जरुर बनी हुई है और इसके पीछे किसी सत्ताधारी बड़े नेता का हाथ बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here