Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur विधायक ज़िम्पा ने गौतम नगर में 30 लाख की लागत से लगे...

विधायक ज़िम्पा ने गौतम नगर में 30 लाख की लागत से लगे नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मोहल्ला गौतम नगर में 30 लाख रुपए की लागत से स्थापित किए गए नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी सोच और लोगों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Advertisements

विधायक जिम्पा ने कहा कि गर्मियों के मौसम में पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न आने पाए। उन्होंने कहा कि गौतम नगर में स्थापित यह नया ट्यूबवेल क्षेत्र के हजारों निवासियों को लाभ पहुंचाएगा और उन्हें स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है और पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुख नीतियों के कारण होशियारपुर में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

विधायक जिम्पा ने बताया कि शहर में अब तक 43 से अधिक नए ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने नए ट्यूबवेल की स्थापना के लिए पंजाब सरकार और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here