धर्मसभा में मातृ शक्ति निभाएगी अहम भूमिका: मीनू सेठी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। विशाल धर्म सभा में मातृ शक्ति अहम भूमिका निभाएगा। यह विचार जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में जिला अध्यक्ष मीनू सेठी ने कहे। इस मौके पर विशेष तौर पर महिला मोर्चा प्रभारी राकेश सूद भी उपस्थित हुई। जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मीनू सेठी ने कहा कि देश में आज सिर्फ एक चर्चा जोरों पर है कि जल्द से जल्द अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनना चाहिए। इस काम को पूरा करने के लिए जो जनजागृति आंदोलन न्यास की ओर से शुरू किया गया है, इसमें महिला मोर्चा बड़ी मेहनत से काम में लगा हुआ है और रविवार 9 दिसंबर को भारी संख्या में महिलाएं रोशन ग्राउंड में आएगी। इसके अलावा वीरवार 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित स्कूटर रैली में भी महिलाएं वीरांगनाओं की वेशभूषा में हिस्सा लेगी।

Advertisements

इस मौके पर जिला महिला मोर्चा प्रभारी राकेश सूद ने कहा कि जिस काम में महिलाएं दिल से लग जाए उस काम का पूर्ण होना तय है। इसलिए 9 दिसंबर को सारी महिलाएं चूल्हा-चोंका छोड़ अपने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण आंदोलन में आहुति डाले। इस अवसर पर महामंत्री जसवंत कौर, उपाध्यक्ष दविंदर कौर, त्रिशला शर्मा, रजनी सैनी, आदर्श कपिला, पार्षद नरिंदर कौर, कैशियर चंचला देवी, कार्यकारिणी सदस्य रणजीत कौर, पार्षद सविता सूद, सोनिका, पूर्वी मंडल मंजू बाला, प्रवीन कौर, देहाती मंडल अनीता कुमारी, दक्षिणी मंडल कुलविंदर कौर, हरियाणा मंडल परमजीत कौर, मीडिया कनवीनर मंजू सैनी आदि महिलाएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here