
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 38 से एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। क्योंकि, पिछली बार भी एडवोकेट सैनी ने वार्ड से चुनाव लड़ा था और काफी वोटें ले जाने में कामयाब रहे थे। उस समय उनके विपक्ष में कांग्रेस के उम्मीदवार द्रिपन सैनी थे, जिन्होंने जीतने के बाद आप का दामन थाम लिया था। आप द्वारा उन्हें ट्रेड विंग का चेयरमैन बनाए जाने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी अपने पुराने उम्मीदवार पर एक बार फिर से दांव लगा सकती है।

आपको बता दें कि पिछली बात चुनाव में एडवोकेट सैनी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और युवा नेता के रुप में पार्टी कार्यों को करते हुए समाज एक छवि स्थापित करने में सफल माने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इन सबके चलते उन्हें मौका दिया जा सकता है।
शहर में इन दिनों नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों व आम चौपालों में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है। एक तो गर्म मौसम की गर्मी तो ऊपर से चुनावी गर्मी, जिसके चलते शहर में हर तरफ एक ही चर्चा है कि किस वार्ड से किसको मिलेगी टिकट और किसके सिर पर सजेगा ताज। खैर यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उक्त वार्ड से एडवोकेट सैनी को टिकट दिए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।












