Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड नंबर 48 से भाजपा प्रत्याशी बब्बा हांडा ने भरा नामांकन पत्र

वार्ड नंबर 48 से भाजपा प्रत्याशी बब्बा हांडा ने भरा नामांकन पत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम चुनावों के लिए आज वार्ड नंबर 48 से भाजपा के उम्मीदवार बब्बा हांडा ने नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड की भलाई के लिए अहम कदम उठाएंगे तथा उन्हें पता है कि उनके वार्ड में अभी कौन सी समस्याएं शेष हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वह पहले भी अपने वार्ड वासियों की परेशानियां हल करने के लिए प्रयासरत रहते थे लेकिन अब जनता उन्हें मौका देगी तो वह खुलकर समाज की सेवा कर सकेंगे और अपने वार्ड की समस्याओं को हल करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों की तरफ से उन्हें भरपूर प्यार दिया जा रहा है तथा वह उनके विश्वास को कायम रखते हुए निष्ठा से अपने वार्ड की सेवा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here