Thursday, October 22, 2026
Home Himachal बद्दी विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ दे रही बेहतर नौकरी के अवसर :...

बद्दी विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ दे रही बेहतर नौकरी के अवसर : गुलशन संधू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बद्दी विश्वविद्यालय हिमाचल की एक जानी मानी यूनिवर्सिटी है जो पिछले 20 वर्षों से अच्छी पढ़ाई के साथ साथ अच्छी नौकरी भी बच्चों को दिला रही है। शुक्रवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता में बद्दी विश्वविद्याल के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट  गुलशन संधू ने बताया कि पिछले कुछ समय में बाहरी राज्यों में खुले बहुत से निजी विश्वविद्यालया हिमाचल के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के रहें है। बच्चे पढ़ने तो दूसरे राज्य में चले जाते हैं पर वो विद्यालय उन्हें नौकरी नहीं दिलवा पाते जिस कारणवश उन्हें हिमाचल में नौकरी ढूंढने आना पड़ता है। इस से प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है ।

Advertisements

गुलशन संधू  ने बताया की कैसे बद्दी विश्वविद्याल ऐसी पढ़ाई करवा रहा है की बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ नौकरी के भी अवसर मिल रहें हैं। उन्होंने बताया की बद्दी यूनिवर्सिटी की एकेडमिक एडॉप्शन स्कीम के अंदर बच्चे पढ़ाई के साथ साथ नौकरी भी कर सकते हैं। बीते महीने बद्दी विश्वविद्याल के तीसरे वर्ष के 6 छात्र ऑरेंज कंपनी में प्लेस हुए जिन्हे 21000 रुपए प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। बद्दी विश्वविद्यालय में एकेडमिक एडॉप्शन प्रोग्राम में बी.टेक इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल के बच्चे दूसरी साल से 9000 रूपे  माह का वेतन हासिल कर सकते हैं। बद्दी विश्वविद्यालय खेल कूद को भी बढ़ावा दे रहा है जिसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बनाई है जिसमे बच्चे प्रोफेशनल क्रिकेटर बन सकते हैं। बद्दी विश्वविद्यालय चारों तरफ से कंपनियों से घिरी हुई है जो बच्चों को कंपनी के तौर तरीकों से वाकिफ करवाता है।  प्रेस वार्ता में गुलशन संधू  के साथ बद्दी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर  पंशुल जमवाल, व मार्केटिंग कार्यपालक  यशदीप सिंह चंदेल व  रोहित कुमार भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here