दशहरा पर्व: बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

ravan-dehan-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए गए दशहरा महोत्सव दौरान श्रीराम लीला मंचन के दसवें दिन भगवान राम द्वारा रावण वध का मंचन किया गया। भगवान राम के जयकारों के बीच रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए, जोकि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Advertisements

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, विधायक पवन कुमार आदिया, एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, भाजपा नेता संजीव तलवाड़, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, द स्टैलर न्यूज़ के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर के सदस्य मनीष गुप्ता (बिल्ला ब्रिक्स) एवं अश्विनी गैंद (नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष), पूर्व सांसद कमल चौधरी, पार्षद निपुण शर्मा, नितिन गुप्ता नन्नू, राकेश सूरी, रणजीत सिंह राणा, लक्की ठाकुर, मोंटी ठाकुर, सुमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंच कर रावण दहन का अवलोकन किया और जनता को बुराईयों को छोड़ अच्छाईयां अपनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि श्री राम लीला कमेटी की तरफ से प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम के साथ दशहरा पर्व मनाया जाता है, जिसके लिए कमेटी का प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है। कमेटी अध्यक्ष एवं मेयर शिव सूद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों ने रावण दहन का दृश्य देखा और मेले का आनंद उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here