Sunday, October 25, 2026
Home Himachal जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने ललीन पंचायत को दी 5 सोलर...

जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने ललीन पंचायत को दी 5 सोलर लाइट

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी  ने दो दिन एक पंचायत कार्यक्रम के तहत ललीन पंचायत का दौरा किया। वहां पर आम जनता की जन समस्याओं को सुना। नरेश अब तक हमीरपुर विस क्षेत्र की करीब  बीस पंचायतों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है।  ललीन में पंचायत घर पर पंचायत लेवल का एक जनमंच आयोजित  किया  और  अधिकतर समस्याओं का हल मौके पर ही कर दिया किया।

Advertisements

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पंचायत के वार्ड नंबर एक  में 5 सोलर लाइट और वार्ड नंबर पांच  में 2  सोलर लाइट जिला परिषद निधि से दी। उन्होंने पंचायत के  कोटला गांव में  टूटे-फूटे जंज घर का फिर से निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। नरेश ने कोटला  और बाड़ू गांव में  दो लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here