Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh मुलाजि़म जत्थेबंदियों द्वारा वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मंत्री के साथ...

मुलाजि़म जत्थेबंदियों द्वारा वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मंत्री के साथ माँगों सम्बन्धी मीटिंग

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मुलाजि़मों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। आज यहाँ वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की तरफ से मुलाजि़म जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग की गई है। यह मीटिंग बड़े ही सुखद माहौल में हुई है।
इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुये वाटर सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया है कि विभाग की मुलाजि़म जत्थेबंदियों के साथ मुलाजि़मों की माँगों संबंधी हुई मीटिंग में मुलाजि़मों की माँगों सम्बन्धी विचार-विमर्श किया गया और उनकी तरफ से बताया गया कि मुलाजि़मों की जायज़ माँगों को विचारने के उपरांत फ़ैसला लिया जायेगा। इस मौके पर वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव डी. के. तिवारी, वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख विपुल उज्जवल विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here