श्रीराम लीला मंचन में भगवान श्री राम का विधिपूर्वक हुआ राज्यभिषेक

raj-tilak-bhagwan-ram-ram-leela-hoshiarpur-punjab.JPG

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर द्वारा करवाई जा रही रामलीला में सोमवार देर रात श्री राम जी का राज्यभिषेक किया गया। इस मौके पर जमकर अतिशबाजी की गई। राज्यभिषेक के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा श्री सनातम धर्म सभा से आरंभ होकर शहर प्रमुख बाजारों से होती हुई श्री राम लीला मैदान में पहुंची, जहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्प बर्षा कर प्रभु श्री राम, माता सीता तथा भाईयों का स्वागत किया। राम लीला मैदान में विशाल सैटनुमा भवन बना हुआ था, जिसमें अयोध्या के राज दरबार का मंचन किया गया। मंच पर श्री राम परिवार, महार्षि वशिष्ठ, ब्रह्मा जी, विष्णु जी, महेश जी उपस्थित थे। महार्षि वशिष्ठ ने श्री राम जी को राज तिलक लगाया। उसके बाद श्रीराम कुमार राम सेवक दल एवं प्रधान शिव कुमार सूद ने राज तिलक लगाकर राज्यभिषेक किया। राज्याभिषेक के अवसर पर बैंड बाजों के साथ जमकर अतिशबाजी और पुष्प वर्षा की गई।

Advertisements

raj-tilak-bhagwan-ram-ram-leela-hoshiarpur-punjab.JPG

श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर ने किया सफल आयोजन

इस अवसर पर बरसाना से आए हुए स्वामी अतुल कृष्ण शास्त्री जी ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी भक्त झूम उठे तथा देर रात तक उनके भजनों पर नाचते रहे। उनसे पहले पंडित मुकेश कालिया जी ने अपनी मंडली सहित मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की कथा का गुणगान किया।

raj-tilak-bhagwan-ram-ram-leela-hoshiarpur-punjab.JPG

अंत में आरती के पश्चात श्री राम लीला में सहयोग देने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। अंत में प्रधान शिव कुमार सूद ने दशहरा उत्सव तथा रामलीला के भव्य सर्व आयोजन के लिए शहर निवासियों, पुलिस प्रशासन, श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

raj-tilak-bhagwan-ram-ram-leela-hoshiarpur-punjab.JPG

इस अवसर पर प्रधान शिव कुमार सूद (मेयर), चेयरमैन गोपी चंद कपूर, महासचिव प्रदीप हांडा, बिंदुसार शुकला, कैशियर संजीव शर्मा, राकेश सूरी, शोभायात्रा इंचार्ज दविंदर नाथ बिंदा, मीडिया प्रभारी कमल वर्मा, सह मीडिया प्रभारी रजिंदर मोदगिल, रघवीर बंटी, राम कुमार, दीपक शारदा, दीपक वालिया, केवल हांडा, हरीश खोसला, विनोद कपूर, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, अनिल जैन, अनिल कोहली, रविंदर सैनी, मास्टर मनोज दत्ता, मनोहर लाल जैरथ, दविंदर नाथ बिंदा, मनोज तनेजा बौबी, नील शर्मा, ईश्वर बांसल, पंडित मदन मोहन कालिया, पंडित सुरजीत शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here