गांव सेमी में स्थित एक धार्मिक डेरे में सेवा करने वाले सेवादार की निर्मम हत्या

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर शहर में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्या, चोरी और लूट जैसी घटनाएं तो आम बात हो गई है। बदमाशों को पुलिस कार्रवाई का भी खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। दरअसल, पतारा के साथ लगते गांव सेमी में स्थित एक धार्मिक डेरे में सेवा करने वाले सेवादार की निर्मम हत्या कर दी। उसके सिर और गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। उसका माथा आगे से पूरी तरह से खुल चुका था।घटना का पता उस समय चला जब गांव में रहने वाला हरविंदर सिंह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने पहुंचा। इस दौरान उसने वहां पर सेवादार का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगदीश लाल उर्फ जुमें शाह के रूप में हुई है।

Advertisements

जगदीश लाल गांव के गौस पाक सरकार के दरबार में सेवा करता था और वहीं पर रहता था। जगदीश पिछले कई सालों से वही पर रह रहा था।वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पतारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बाद दोपहर तक पुलिस वहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही थी ताकि हत्या करने वालों के बारे में कुछ पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here