पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमटिड की टीम ने आशा किरन स्पैशल स्कूल का किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल जहान खेलां में पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमटिड की टीम ने दौरा किया। इंजी. हरमिन्दर सिंह जि़ला अफसर-कम-उप मुख्य इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल. होशियारपुर, इंजी. मनरूप सिंह एडिशनल एस.ई-पी.एस.पी.सी.एल, इंजी. रोशन कुमार डिप्टी जी.एम.-एस.जे.वी.एन., इंजी. अरविन्द गुप्ता डिप्टी जी.एम-एस.जे.वी.एन. आदि टीम मैंबरों ने दौरा किया तथा स्कूल में पौधे लगाये। टीम द्वारा स्कूल में वन उत्सव मनाया गय।

Advertisements

इस अवसर पर आंवला, हरड़, नीम, सवांजना, बिल, जामुन आदि पौधे लगाये गये। इस अवसर पर आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के पूर्व प्रधान स. मलकीत सिंह महेड़ू, सचिव हरबंस सिंह, राम आसरा, कोर्स कोआर्डिनेटर बरिन्दर कुमार, प्रिंसीपल शैली शर्मा, स्टाफ तथा विद्यार्थी मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here