Sunday, October 25, 2026
Home Crime स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 16...

स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 16 घायल, 1 की मौत, कंडक्टर की हालत गंभीर

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही दसूहा के निजी स्कूल बस को गांव गरना साहिब के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस कंडक्टर व 14 बच्चे घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर थी। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर तीन गंभीर घायलों में एक बच्चे ने घावों की ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। कंडक्टर चंदनवीर सिंह की हालत भी गंभीर बताई जा रही है तथा जिस समय टक्कर हुई वह बस से नीचे गिर गया था। ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही जहां पुलिस ने मौके एवं अस्पताल पहुंचकर कार्यवाही शुरु कर दी थी वहीं हलका विधायक एडवोकेट करमवीर सिंह घुम्मण भी अस्पताल पहुंच गए थे। जानकारी अनुसार निजी स्कूल बच्चों को लेकर स्कूल को जा रही थी कि जैसे ही वह गांव गरना साहिब के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। जिससे बस में चीखो पुकार मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्चों एवं कंडक्टर को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे का शिकार हुए बच्चे की पहचान हरमन सैनी जोकि नौवीं कक्षा का छात्र था के रुप में हुई है। इसी दौरान बच्चों के अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधक भी अस्पताल पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here