Sunday, October 4, 2026
Home Crime MBBS Exam Scam: PGI कर्मचारी के घर से 6 लाख रुपए, मोबाइल...

MBBS Exam Scam: PGI कर्मचारी के घर से 6 लाख रुपए, मोबाइल फोन तथा पेपर स्टिचिंग मशीन बरामद

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा में हुए एमबीबीएस परीक्षा घोटाले मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीजीआई के कर्मचारी रोशन लाल के घर से 6 लाख रुपए, 2 मोबाइल फोन और 1 पेपर स्टिचिंग मशीन बरामद की है। पुलिस ने 24 छात्रों और 17 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि परीक्षा के पेपर दो मोबाइल फोनों के जरिए व्हाट्सऐप पर लीक किए गए थे।

Advertisements

पुलिस ने दोनों फोन बरामद कर उनकी कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस मामले में पुलिस रोशन लाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो इस पूरे घोटाले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here