बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था सीमावर्ती जिला राजौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत, चप्पे-चप्पे पर पहरा

जम्मू/राजौरी(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का राजौरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर राज गुरु 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने आधार शिविर का निरीक्षण किया और उपरांत ध्वजारोहण करके यात्रा का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने जमकर भारत माता व भोले के जयघोष लगाए और ढोल नगाड़ा कर नाचगाना किया। इस अवसर पर राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी डॉ. मुगल मन्हास जिला आयुक्त (डीडीसी) राजौरी विकास कुंडल, एडीडीसी विक्रम परिहार, एडीसी सचिन देव सिंह अन्य पुलिस , सीआरपीएफ, बीएसएफ अधिकारी, जवान व विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद थे। यात्रा के पहले जत्थे में 1007 यात्री शामिल है जिनमें 600 पुरुष, 395 महिलाएं व 12 बच्चे शामिल है। यह यात्री 24 छोटे व बड़े वाहनों में सवार होकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर सवा 1 बजे के करीब आधार शिविर राजौरी पहुंचे यहां पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर जलपान करने के बाद यात्री दो बजे के करीब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ के लिए रवाना हो गए। रात को यह यात्री पुंछ में विश्राम करेंगे और अगली सुबह यात्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करने के उपरांत वापस रिवानगी करेंगे।
वहीं महामंडलेश्वर 1008 राजगुरु स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज आधार शिविर राजौरी में पहुंच पूजाअर्चना की और ध्वजारोहण करके यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर स्वामी जी ने कहा कि यात्रियों के लिए काफी बेहतर प्रबंध किए गए है। पहले देशभर में जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर उल्टा पुलटा प्रचार कर भक्तों को डराया गया लेकिन यात्रा को बजरंग दल ने अपने बल पर यात्रा की शुरुआत की जो आज लाखों की संख्या में पहुँच गई है। धार्मिक एवं सामाजिक संगठन काफी बेहतर कार्य कर रहे है। लोग यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से आ रहे है। हर भक्तजन को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध उठाएंगे हैं श्रद्धालुओं बेफिक्र होकर यात्रा करें। वहीं यात्रा का बीजी पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रियों के लिए मेंढर क्षेत्र के लोगों द्वारा चाय का प्रबंध किया गया था। यहां पर जलपान करने के बाद यात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ के लिए रवाना हो गए। देर शाम यात्रियों के पुंछ पहुंचने पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों द्वारा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
सुंदरबनी में भी यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। सुंदरबनी में विभिन्न धार्मिक संगठनों के नेताओं के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और यात्रियों को जलपान ग्रहण करवाया इसके बाद यात्री राजौरी के लिए रवाना हो गए। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए काफी पुख्ता प्रबंध किए गए है। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों के साथ साथ सेना, सीआरपीएफ , बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग के साथ साथ आधार शिविर में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।विभिन्न विभागों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। सरकारी डॉक्टर व अग्निशमन विभाग व अन्य अन्य विभाग भी सेवा के लिए मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here