Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh उच्च शिक्षा मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग में की कामकाज...

उच्च शिक्षा मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग में की कामकाज की समीक्षा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एडिड और प्राईवेट कालेजों की अनियमितताओं की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाने के लिए कहा है। वह आज विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवार, डीपीआइ( कालेज) राजीव कुमार गुप्ता और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। उच्च शिक्षा मंत्री ने केंद्रीयकृत दाखि़ला पोर्टल की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को हिदायत की कि सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कालेजों में इसको यकीनी बनाया जाये और इस सम्बन्ध में कोई भी कालेज बाकी न छोड़ा जाये।

Advertisements

मीत हेयर ने अधिकारियों को कहा कि अलग-अलग कोर्सो के पाठ्यक्रम को आज के समय, उद्योगों सम्बन्धी ज़रूरतों, आधुनिक समय की ज़रूरतों अनुसार सुधारा जाये। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्बन्धी तुरंत वाइस चांसलरों की मीटिंग बुलाई जाये और अलग-अलग कोर्सों के पाठ्यक्रम की समीक्षा के लिए कदम उठाए जाएँ। उच्च शिक्षा मंत्री ने राज्य में सरकारी कालेजों के विकास के लिए अलग-अलग बजट स्कीमों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को छात्रों की भलाई के लिए इन स्कीमों को उचित ढंग से लागू करने और ऐसे अलग-अलग कामों के लिए ऐलोकेट की राशि के योग्य प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए कहा। स्कीमों में केरियर गाइडेंस और काउंसलिंग, बुनियादी ढांचा विकास, कालेजों के लिए वाई-फाई और इन्टरनेट सहूलतें, होनहार विद्यार्थियों को वज़ीफ़े, खेल के बुनियादी ढांचे के विकास, सरकारी लाइब्रेरी के नवीनीकरण और सरकारी कालेजों के लिए नये बुनियादी ढांचे पर ज़ोर दिया गया है। उन्होंने एन. सी. सी. से सम्बन्धित अलग-अलग मुद्दों का भी जायज़ा लिया।
—-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here